Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय खिलाड़ी गोमा डूडी का अंडर-18 इंडिया वॉलीबॉल टीम में चयन

रावतसर: ग्राम पंचायत डूडियो की ढाणी निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी गोमा डूडी का चयन अंडर-18 इंडिया वॉलीबॉल टीम में हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता डालू जाखड़ ने बताया कि डूडी 28 जुलाई से 4 अगस्त तक पंद्रहवीं एशियन पुरुष वॉलीबॉल चैम्पियनशिप, मानामा, बहरीन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले, डूडी खेलो इंडिया गेम्स सहित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। डूडी के चयन पर नवलकिशोर डूडी, जसवंतसिंह डूडी, लक्ष्मण गोदारा सहित ग्रामीणों ने खुशी जताई है और इसे गाँव के लिए गर्व का क्षण माना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका