बाड़मेर
राज्यपुरस्कार से सम्मानित गोस्वामी
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
रावतसर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर के छात्र और ग्राम पंचायत रावतसर निवासी रोवर गनेशगिरी पुत्र पनगिरी को राज्यपुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गनेशगिरी ने इस सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शक कैप्टन प्रोफेसर डॉ. आदर्श किशोर जाणी को दिया है। राज्य पुरस्कार मिलने पर रावतसर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
गनेशगिरी के सम्मान में एडवोकेट महेशगिरी गोस्वामी, पनगिरी, जवाहरगिरी, खेतगिरी, कुंभगिरी, और जगदीशगिरी सहित सभी ग्रामीणों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी जताई। इस सम्मान से रावतसर गांव का नाम रोशन हुआ है और सभी ग्रामीणों ने गनेशगिरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गनेशगिरी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और मित्रगणों में भी हर्षोल्लास का माहौल है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
