Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरिद्वार भवन  समिति के श्याम सुंदर रांकावत बने अध्यक्ष

सुमेरपुर। रांकावत भवन हरिद्वार में अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली की आम सभा मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें समिति को मजबूत बनाने एवं समाज को संगठित करने पर विचार विमर्श किया गया। आयोजित बैठक के दौरान रांकावत भवन प्रबंध समिति के श्याम सुंदर रांकावत को अध्यक्ष बनाया गया। महासभा राजनीतिक उपाध्यक्ष एवम मीडिया प्रभारी विजय वैष्णव सांडेराव ने बताया की महासभा दिल्ली की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल नानेचा की अध्यक्षता में रांकावत भवन हरिद्वार में आयोजित हुई जिसमे नानेचा ने अपने उद्बोधन में कहा की प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेंद्र स्वामी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। अतःबैठक में सर्व सहमति से श्याम सुंदर रांकावत को अध्यक्ष बनाकर शपथ दिलाई गई। और नए अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा भी हाथो हाथ कर भवन के रख रखाव,व्यवस्थाएं के लिए जिमेदारिया दी गई।आयोजन में अर्जुन दास ब्यावर, द्वारका दास जोधीयासी, गोमा राम सालासर,देवी दास स्वामी सरदार शहर,सरपंच गिरधारी लाल स्वामी,गणेश दास बिरदासर,ओम प्रकाश रतन गढ़,एडवोकेट जगदीश स्वामी, सुशील स्वामी सुजान गढ़,फूटर दास सादड़ी,योगेश पाली,विजय वैष्णव सांडेराव,दीपक गोयल रानी,सुरेश झीतड़ा,अर्जुन दास दंतोर, महेंद्र देहरादून, रतन नोखा के अलावा मारवाड़,गोडवाड,गुजरात, उत्तराखंड, चूरू,रतनगढ़,नागोर,बीकानेर आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में समाज बंधुओ ने आमसभा में भाग लिया।इससे पूर्व गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भवन प्रांगण में जाने माने कथा वाचक पंडित सतीश महाराज द्वारा सत्यनारायण भगवान की कथा का सुंदर आयोजन किया।गया।
महा सभा अध्यक्ष नानेचा ने नव घोषित अध्यक्ष का माला,साफा द्वारा सम्मान किया गया। आयोजन के अंत में नव घोषित अध्यक्ष श्याम सुंदर ने सभी आगंतुक समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार