Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

केंद्र सरकार का बजट पारित :आम जनता को राहत

सुमेरपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज के मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत वह महामंत्री कुंदनमल राठी ने बजट की सराहना करते हुये कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति व सही रास्ते पर होने से भारत की महंगाई में कम होने से महंगाई दर 4% के लक्ष्य की ओर है।
सरकार का फोकस महिलाओं, किसान व गरीबों और युवाओं पर है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणन ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। हम इसके लिए हम आभारी हैं। हम हमारी नीतियों पर भरोसा जताने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
वित्त मंत्री ने बजट मे खेती में उत्पादकता ,रोजगार और क्षमता विकास,
समग्र मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय ,विनिर्माण और सेवाएं शहरी विकास
ऊर्जा सुरक्षा,अधोसरंचना शोध और विकास अगली पीढ़ी में सुधार आएगा। सरकार का फोकस युवाओं के रोजगार पैदा करने के लिए तत्पर है।
मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख करोड़ से बढ़ाकर 20 लाख करोड़ की गई। एक करोड़ युवाओं को टॉप-500 कंपनियों में 12 महीने इंटर्नशिप और हर महीने भत्ता: पीएम अर्बन हाउसिंग प्लान के लिए वित्त मंत्री ने 10 लाख करोड़ रुपये का एलान किया है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा देने ,रेगुलेशन के लिए नियम बनाएंगे। स्टाम्प ड्यूटी कम करने वाले राज्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। सोलर एनर्जी ट्रांजिशन के लिए नई नीति लाई जाएगी। एक करोड़ घरों के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया गया। महिलाओं के नाम रजिस्ट्री होने पर स्टाम्प ड्यूटी में राहत का प्रावधान किया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार