Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुमेरपुर  निजी अस्पताल का सीएमएचओ मारवाल ने किया औचक निरीक्षण, मिली कई अनियमिताएं 

अस्पताल प्रशासन को 7 दिन में व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश,व्यवस्था नही सुधरी तो होगी करवाई

सुमेरपुर।
18 जुलाई 2024। पाली सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने सुमेरपुर में एक निजी चिकित्सा संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई अनियमिताएं मिलने पर गंभीरता से लिया तथा शीघ्र ही अस्पताल में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बुधवार को सुमेरपुर में संचालित हो रहे एक केदार आर्थोपेडिक एवं मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल सुमेरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां मिली। निरीक्षण में अस्पताल में क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट रजिस्ट्रेशन, पोल्युशन बोर्ड कंसेंट टू ऑपरेट, फायर एनओसी नहीं पाई गई। साथ ही अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। संस्थान पर इंडस्ट्रियल हाइड्रोलॉक लिफ्ट पाई गई जो की मरीज़ हित में नहीं है। इस पर अस्पताल संचालक चिकित्सक को सात दिवस में व्यवस्थाएँ दूरस्थ करने के निर्देश दिये। सीएमएचओ ने कहा कि सात दिन में व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो नियमानुसार कार्यवाही कर संस्थान को सीज़र की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण की कारवाई के दौरान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के डीपीसी रामप्रकाश गढ़वाल भी साथ रहें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार