Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फतापुरा गांव मे घटिया निर्माण का आरोप: एस्टीमेट के अनुसार नहीं हुआ नाली का निर्माण, ग्रामीण बोले- जांच कराएं  


सुमेरपुर | ग्राम पंचायत सलोदरिया के अधीन फतापुरा गांव में अभी कुछ महीनो पहले निर्मित नाली और सी सी रोड़ घटिया निर्माण सामग्री के कारण जगह जगह से टूट गई है । जो नाली बनाई गई है उसमे भी तय सीमा से कम मात्रा सीमेंट के उपयोग के कारण नालियों में सिर्फ कंकर ही नजर आ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि ये नाली और रोड़ एक बरसात के बाद शायद ही बच पाए और इस नाली और रोड़ निर्माण में ग्राम पंचायत प्रशासन द्धारा जमकर भाई भतीजवाद किया गया है । रोड का सही सीमांकन नही करके सिर्फ एक तरफ ही रोड़ चौड़ा किया गया जबकि अगर वास्तविक रूप से दोनो तरफ अतिक्रमण हटाकर सी सी रोड़ का निर्माण किया होता तो आज सी सी रोड़ अपने अलग रूप में होता
ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत ने करीब चार माह पहले ही नाली , सी सी, सड़क का निर्माण करवाया था। आरोप है कि गांव में जो नालियां बनाई थी , उनमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था पंचायत के कर्मचारी व सरपंच पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मिलीभगत से बनाया गई नालियां कुछ दिन बाद ही टूटकर खराब हो जाएंगी। इस कारण ग्रामीणों को फिर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों का कहना कि उन्होंने कई बार ठेकेदार से अच्छी सामग्री इस्तेमाल करने की गुहार लगाई थी ।गांव के लोगों ने अधिकारी से मांग की है कि नाली निर्माण कार्य की जांच करें।

फतापुरा गांव मे घटिया निर्माण का आरोप: एस्टीमेट के अनुसार नहीं हुआ नाली का निर्माण, ग्रामीण बोले- जांच कराएं  

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार