Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गौशाला परिसर में पौधारोपण कर  पर्यावरण का दिया संदेश 


सुमेरपुर। कामधेनु पुत्र 36 कॉम गौशाला सेवा समिति थलावा जाव सुमेरपुर गौशाला परिसर में मंगलवार को पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण का संदेश दिया। गौशाला
अध्यक्ष मदनसिंह राजपुरोहित की प्रेरणा से समाज सेवी विनोद कुमार घावरी ने गौशाला में पौधारोपण करते हुए जागरूकता का संदेश दिया। समाजसेवी की ओर से गौशाला परिसर में
आम और सेतुत के फलदार और पीपल का पौधारोपण किया। इस अवसर पर भामाशाह ने गौ सेवार्थ गुड एवं पक्षियों के लिए चुग्गा उपलब्ध करवाया।व्यवस्थापक प्रतापराम माली ने बताया की गोशाला में पर्यावरण की शुद्धता हेतु गौशाला में बड़, पीपल,आसोपालव,बिलपत्र, आंवला,तुलसी,रूद्राक्ष,जामुन, चीकू,कदम और नीम जेसे महत्व पूर्ण पेड़ लगे हुए हैं जो अपने आप को पर्यावरण की ओर दर्शाता है।
पेड़ पौधे लगाने से गौशाला की सुंदरता को बढ़ाता है। इस कार्यक्रम में गोशाला अध्यक्ष मदनसिंह राजपुरोहित,उपाध्यक्ष जोपसिंह परमार,ताराराम कंडारा, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद बरूत,वरिष्ठ सदस्य चतराराम मेघवाल, भीखाराम भाटी,कालूराम देवासी, वीराराम देवासी,पार्वती देवासी,मथरा देवासी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार