Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को जयपुर के शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना।*

शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने शिव विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण छात्रों को जयपुर के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया। यह भ्रमण उनके व्यक्तिगत खर्चे पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर शिव से सभी छात्रों को ले जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस समारोह में गरीबनाथ जी मठ के मठाधीश गणेशनाथ जी महाराज और भाड़खा मठ के मठाधीश दौलतनाथ जी भी उपस्थित थे। विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना और उनका मनोबल बढ़ाना है। भ्रमण के दौरान छात्रों को विधानसभा और जयपुर के अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा, उनकी मुलाकात कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से कराई जाएगी, जो उन्हें महत्वपूर्ण सलाह और मार्गदर्शन देंगे।

शिव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से 80 से अधिक विद्यार्थी इस यात्रा का हिस्सा बने। पूरे बाड़मेर जिले में भाटी की इस पहल की चर्चा हो रही है और इसे सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम के रूप में सराहा जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने इसे अत्यंत प्रशंसनीय बताया और कहा कि इससे छात्रों को नए अनुभव और ज्ञान प्राप्त होंगे, जो उनके भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे। विधायक रवींद्र सिंह भाटी की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरक प्रयास है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका