Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

`सुमेरपुर: कानपुरा गांव के ग्रामीणों ने डीएसपी को सौपा  ज्ञापन,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की मांग।


सुमेरपुर। सुमेरपुर उपखंड के ग्राम कानपुरा के ग्रामीणों ने गुरुवार को सुमेरपुर पहुंच कर डीएसपी को ज्ञापन सौपा। कांच तोड़ पेट्रोल डालकर कार को जलाने का प्रयास करने के मामले में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए अज्ञात व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार करवाने की मांग की है। वहीं खेत में रायडा फसल को जलाने के मामले का भी खुलासा करवाने की मांग की है।
ग्रामिणी ने बताया कि कानपुरा निवासी करण भारती पुत्र पेमा भारती गोस्वामी के मकान के बाहर 17 जून 2024 को रात्रि करीब 11:46 बजे उनकी स्विप्ट डिजायर नम्बर आर.जे. 24सी. ए.8737 हमेशा की तरह खड़ी थी,उस दरमियान दो अज्ञात व्यक्तियों ने पहुंचकर कार के कांच तोडकर उसके अन्दर पेट्रोल छिडककर आग लगाने का प्रयास कर रहे थे। उस दौरान जाग होने से दोनों ही अज्ञात व्यक्ति वहां से भाग निकले। जिस डिब्बे में पेट्रोल लेकर आए थे,वह डिब्बा भी कार में छोडकर अपनी मोटरसाईकिल पर सवार भाग गए। यह घटना घर के बाहर लगे हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है ओर इस घटना की रिपोर्ट भी करण भारती की ओर से 18 जून 2024 को पुलिस थाने में दर्ज करवा दी थी,लेकिन आज दिन तक कोई कार्यवाही नही हुई है। ज्ञापन में बताया कि इस घटना के पहले भी कानपुरा के मांगू भारती पुत्र मोड़ा भारती के 12 बीघा खेत में पकी हुई रायडा की फसल को किसी अज्ञात व्यक्तियों ने रात्रि 1 बजे जला दिया था। इस घटना की भी रिपोर्ट दूसरे दिन ही पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी,लेकिन अभी तक इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर मंगल भारती, भीमा भारती,उम्मेद भारती,मांगू भारती, किशन भारती, गणेश भारती, अर्जुन भारती, बाबू भारती, किरण भारती, गोविंद भारती, उगम भारती, मनोहर भारती, इंदर भारती,दीवान भारती, किरण भारती,काना भारती, सुरेश भारती समेत कई लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार