Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बारिश से बचने के लिए भाई बहन ने जिसकी ली पनाह,उसने ही ली जान

सुमेरपुर। पाली जिलेभर में मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ा और अच्छी बारिश हुई। पहली बारिश में एक दुकान का छज्जा टूटकर गिर गया. इस हादसे में छज्जे के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े दो मासूमों की मौत हो गई।बताया जाता है कि जो छज्जा गिरा, उसके नीचे पांच लोग खड़े थे,लेकिन तीन लोगों को सिर्फ मामूली चोटें आई. वहीं मलबे के नीचे दब जाने से दोनों मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पाली में लम्बे समय बाद गुरुवार को बरसात हुई।ऐसे में पाली जिले के बाली तहसील के बीजापुर में तेज हवा ओर बरसात होने के कारण एक दुकान का छज्जा गिर गया और पानी से बचने के लिए इसके नीचे खड़े दो बच्चों की मौत हो गई।वहीं तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

मिली सूत्रो की जानकारी के अनुसार बाली तहसील के बीजापुर में राता महवीर जी मार्गे पर बने बाजार में बारिश शुरू होने पर कुछ लोग एक दुकान के छज्जे के नीचे खड़े हो गए। बताया जाता है कि अचानक आई बारिश से बचने के लिए पांच लोग छज्जे के नीचे खड़े थे.तभी बारिश से भींगने के कारण छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया।छज्जा गिरने से इसकी चपेट में आकर 6 साल की सानिया और 12 साल के कमलेश की मौत हो गई.दोनों भाई-बहन थे.वहीं बाकी तीन लोगों को मामूली चोट आई है। इस हादसे के बाद सभी को बाली अस्पताल लाया गया.जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित किया। इस घटना को लेकर परिवार सहित गांव में मातम छा गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार