Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

क्षेत्र में अघाेषित बिजली कटाैती काे लेकर कांग्रेसजनाें ने मशाल जुलूस निकाला

पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने कहा साेई हुई भाजपा की पर्ची सरकार काे जगाने मशाल जुलूस िनकाला

सुमेरपुर। क्षेत्र में लगातार हो रहीं अघोषित बिजली कटाैती से अामजन काे हाे रहीं परेशानी काे देखते हुए सोई हुई पर्ची सरकार को जगाने के लिए बुधवार शाम कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनाें ने मशाल जुलूस िनकाला। शाम करीब साढे छह बजे सभी कांग्रेसी भैरूचाैक मंदिर परिसर मंे एकत्रित हुए। जहां सभी ने काले रंग के कपड़े पहन हाथाें में मशाल लेकर भाजपा सरकार के िखलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पूर्व प्रधान मेवाड़ा के नेतृत्व में मशाल जुलूस रवाना हुअा। यह जुलूस हनुमानजी मंदिर, मेहता प्याऊ, गणेशम प्लाजा से हाेते हुए गांधी मूर्ति पहुंच सम्पन्न हुअा। कांग्रेसजन बिजली-पानी दे ना सके यह सरकार िनकम्मी हैं के नारे लगाए। मशाल जुलुस निकालकर सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने बताया कि क्षेत्र में अघाेषित बिजली कटाैती ने अामजन का जीना मुहाल कर दिया हैं। इस भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटाैती की जा रहीं हैं। जिससे लाेगाें में सरकार के विरूद्ध भारी राेष हैं। मशाल जुलूस निकालकर साेई हुई भाजपा सरकार काे बिजली-पानी जैसी मुख्य समस्या से निजात िदलाने के लिए जगाने का कार्य कर रहें हैं। अगर फिर भी यह पर्ची वाली सरकार नहीं जागी ताे कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। उग्र अांदाेलन व धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी िडस्काॅम व प्रशासन की रहेगी। मशाल जुलूस में ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष नेपालसिंह पावा, वरिष्ठ कांग्रेसी भंवरसिंह चाैधरी, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश राजपुराेहित, उप प्रधान गजेन्द्रसिंह, नेता प्रतिपक्ष चतराराम मेघवाल, पार्षद सरदार खान, खुबचंद खत्री, गाेविंद राठाैड़, नरेश कुमावत, मुकेश बाराेलिया, शैतान कुमार, किरणसिंह बांकली, लखन मीणा, अानंदसिंह बड़ली, करण देवासी, सुरेश, राजेन्द्रसिंह जाखाेड़ा, जसवंत बलवना, नासीर खां, कैलाश गाेयल, कमलेश चाैहान, परबतसिंह सलाेदरिया, कानाराम सुथार, संत रजत, अल्केश परिहार, रमेश हिरागर, विक्रम माली, अमृतलाल पराखिया अादि कांग्रेस कार्यकर्ता माैजूद रहें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार