Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
सिरोही

सिरोही के शिवगंज नगर पालिका में पार्किंग के स्थान पर बनाई गई 10 दुकानों को पालिका ने किया सीज। शाहर में 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

शिवगंज नगर पालिका से जुड़ा मामला।


वाणिज्यिक कॉम्पलेक्स पर पालिका प्रशासन की बडी कार्यवाही

शहर के महाराजा मैदान के सामने हीरा बाग के कौने पर स्थित सर्व शिव कॉम्पलेक्स एंड अपॉर्टमेंट पर पालिका की बड़ी कार्यवाही।
स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप उपयोग तथा अवैध निर्माण को अपने स्तर पर हटाए जाने को लेकर 90 दिवस अभिगृहित सीज के नोटिस किए गए चस्पा। पार्किंग में बनी 10 दुकानों के अंदर से तीन दुकान के शटर पर सील एवं सात दुकानों पर लोहे के पतरे लगाकर किया बंद ।
सर्व शिव कॉम्पलेक्स का सीएलजी बैठक में भी छाया था बड़ा मुद्दा।पालिका ने कुछ दिन पहले फुटपाथ पर अवैध पानी की टंकी पर चलाया था पीला पंजा। शिवगंज पालिका प्रशासन ने एक ही कॉम्पलेक्स पर एक हफ्ता में दूसरी बड़ी कार्यवाही की।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।