Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुमेरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण: एसपी जाट ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सुमेरपुर | रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने सुमेरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संपत्ति विवाद, मालखाना, और पेंडिंग मामलों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एसपी जाट के थाने पहुंचने पर डीएसपी भूपेंद्र सिंह एवं थानाधिकारी भारत सिंह ने उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी जाट ने कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय, हथियार मालखाना, पुरुष और महिला हवालात, तथा पुलिस मेस का निरीक्षण किया। हथियार मालखाने में पुराने पड़ी फाइलों के निस्तारण के आदेश दिए और साफ-सफाई का अवलोकन किया।

एसपी ने विभिन्न मामलों की जानकारी डीएसपी भूपेंद्र सिंह और थानाधिकारी भारत सिंह से ली। हथियार मालखाने में लैग गार्ड, सुरक्षा कवच और हेलमेट पाए गए, जिस पर उन्होंने जवानों से जानकारी ली। थाने में महीनों से जब्त पड़े वाहनों की भी जानकारी ली गई। एसपी ने क्राइम के मामलों की जानकारी लेकर अपराधियों को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।

गांवों के अपराध से निपटने की रणनीति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वागत कक्ष में बैठे पुलिसकर्मी से बातचीत कर थाने में होने वाली प्रतिदिन की प्रतिक्रियाओं और जनसुनवाई का फीडबैक लिया। एसपी जाट ने पुलिसकर्मियों को सालीनता से परिवादियों की समस्याओं का समाधान करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के टिप्स दिए।

एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि सुमेरपुर थाने का विशेष निरीक्षण किया गया। सीओ और थानाधिकारी सुमेरपुर की उपस्थिति में वार्षिक निरीक्षण हुआ। संपत्ति विवादों पर विशेष चर्चा कर दिशा निर्देश दिए गए। मालखाने के डिस्पोजल और पेंडिंग मामलों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान, एसपी ने थाने में साफ-सफाई की स्थिति को सराहा और कहा कि इस तरह के निरीक्षण से पुलिस व्यवस्था में सुधार और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलती है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की सलाह दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार