Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुमेरपुर नगरपालिका:पार्षद प्रेमचंद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन संविदा कर्मी से पट्टे बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं करवाने की मांग

सुमेरपुर। नगरपालिका पार्षद प्रेमचंद बरूत ने एसडीम हरि सिंह देवल को ज्ञापन देकर पालिका में संविदा कर्मी से महत्वपूर्ण कार्य नहीं करवाने की मांग की है। दिए गए ज्ञापन में बताया कि सुमेरपुर नगरपालिका में संविदा कर्मचारी नरपत सिंह द्वारा बनाए गए पट्टे वितरण किए जा रहे हैं,जो नियमों के विरुद्ध हैं। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका सुमेरपुर के लोकप्रिय विधायक एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर की जनता के हीतो को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका में राजस्व अधिकारी, वरिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, लेखाकार , ड्राफ्टमैन,प्रारूपकार,रेवेन्यू इंस्पैक्टर -जैसे महत्व पूर्ण पदों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पालिका में पट्टे बनाने का कार्य राजस्व विभाग का होता है। और राजस्व विभाग में राजस्व अधिकारी, रेवेन्यू इंस्पैक्टर, वरिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, लेखाकार, प्रारूपकार कैसे अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा सुमेरपुर नगर पालिका में नियुक्त किया गया है,राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पट्टे बनाने में विशेषज्ञता,विशेष प्रशिक्षण प्रद्धत होते है,लेकिन नगर पालिका सुमेरपुर में विशेष योग्यताधारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी योग्यतानुसार कार्य नहीं करवा कर अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। एसडीएम को दिए गए पत्र में बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं पालिका प्रशासन द्वारा सारे नियम कायदे ताक पर रख कर अपने चहेते संविदा कर्मी नरपतसिंह द्वारा सुमेरपुर नगर की जनता के जीवन की पूंजी अपनी स्वामित्व की भूमी के पट्टे एक संविदा कर्मी से बनवाए जा रहे हैं। संविदा कर्मी पट्टे बनाने की कोई विशेष योग्यता नहीं रखते हैं और पट्टे बनाने जैसे महत्व पूर्ण कार्य का विशेष प्रशिक्षण भी नहीं लिया हुआ है,ओर जो अधिकारी/कर्मचारी पट्टे बनाने में विशेष योग्यता रखते हैं प्रशिक्षित है उनसे पट्टे नहीं बनवाना समझ से परे बताया है। पालिका में चल रहे इस खेल को लेकर विचारणीय विषय है। पट्टे बनाने में भ्रष्टाचार जैसे संदेह उत्पन करता है। इसको लेकर पार्षद प्रेमचंद बरूत ने एसडीएम को पत्र देकर संविदा कर्मी से कार्य नहीं करवाने की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार