Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलेक्टर ने ली जिला गौपालन समिति की बैठक गौशालाओं में छाया, चारा-पानी सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश 


बीकानेर, जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला गौपालन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने भीषण गर्मी से गोवंशीय पशुओं को बचाने के लिए गौशालाओं में चारा पानी के विशेष इंतजाम के साथ छाया व पंखे-कूलर की व्यवस्था करने के लिए पशुपालन विभाग के साथ-साथ उपखंड स्तरीय गौपालन समिति को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि उपखंड अधिकारियों को गौशालाओं की सूची भिजवाएं और समस्त उपखंड अधिकारी अपने ब्लॉक में संचालित गौशालाओं की पेयजल व्यवस्थाओं का सत्यापन अवश्य करवाएं।
बैठक में अनुदान के संबंध में भी चर्चा की गई तथा भुगतान से जुड़े निर्देश दिए। इस दौरान गौशालाओं के 150 दिन का अनुदान स्वीकृत करने की अनुशंसा जिला गोपालन समिति द्वारा की गई।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ एस.पी जोशी, कोषाधिकारी धीरज जोशी, जिला गोपालन अधिकारी डॉ. राजेंद्र स्वामी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द