Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्री कुमावत रहे क्षेत्र दौरे पर, कहा विकास कार्यो में कोई कमी नहीं आने देंगे


कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे । क्षेत्र प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने खैरवा में विधायक कोष से निर्मित सरिया देवी मंदिर के पास सार्वजनिक चौक में निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया| मौके पर खैरवा सरपंच द्वारा मंत्री कुमावत सहित कार्यक्रम में पधारे अन्य अतिथियों का माला और साफा पहनकर स्वागत और सम्मान किया | और विधायक कुमावत द्वारा पिछले 05 वर्षो में करवाए गए विकास कार्यो की जानकारी देते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया |
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री कुमावत ने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले भी कभी विकास के कामों में कमी नहीं आने दी थी और अब डबल इंजन की सरकार आने से विकास की रफ्तार बढ़ेगी और विकास कार्य त्वरित गति से होंगे। क्षेत्र में भाजपा का हर कार्यकर्त्ता जन सेवा के लिए तत्पर है | उन्होंने क्षेत्र में भाजपा को दिए गए जन समर्थन के लिए आमजन का आभार व्यक्त किया और मौके पर ही आमजन की जन समस्याओ को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए | इसके साथ ही मंत्री कुमावत ने अपने पशुपालन विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक लाभान्वित होने की अपील की |
लोकार्पण कार्यक्रम में पाली प्रधान मोहिनीदेवी पुखराज पटेल, जिला परिषद सदस्य नंदिनी सीरवी, पंचायत समिति सदस्य ओमकारसिंह, उपजिला प्रमुख नवल किशोर, पूर्व मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह डेन्डा, गुन्दोज मंडल अध्यक्ष मंगलाराम प्रजापत, प्रताप सिंह भाटी, मांगीलाल सिरवी, सरपंच भरतसिंह सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उसके साथ ही कुमावत ने खोडियार माता मंदिर जवाई बांध और रामदेव मंदिर रामनगर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, खैरवा में प्रजापत समाज के सरिया देवीं मेला कार्यक्रम और मालवीय लोहार समाज के संत हजारी महाराज के मेला कार्यक्रम में भी भाग लिया । मेला कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और सनातन संस्कृति की आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों और मेलो का आयोजन जरूरी है ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार