Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब मेजवान टीम ने जीता

मण्डावा ।
वाहिदपुरा ग्राम पंचायत के लुमास ग्राम में चल रही चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गीताजलि ज्वैलर्स के चैयरमैन शिवकरण जानू थे। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी नरेंद्र बराला थे कार्यक्रम की अध्यक्षता राम निवास कालेर ने की।नवयूवक मंडल के कार्यकर्त्ताओ ने बताया कि समापन समारोह में आए हुए अतिथि गण का नवयुवक मंडल के समस्त कार्यकर्ताओ व ग्रामीणजनों द्वारा माला व साल ओढ़ाकर मान समान किया गया।इस मौके पर गीताजली ज्वैलर्स के चैयरमैन ने बताया की खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए कयोकि खेल से मान समान तो मिलता है साथ में भाईचारा भी बढ़ता है।इसलिए हमे खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। शिवकरण जानू ने नवयुवक मंडल को 11000 हजार रूपए दिए ,इस मौके पर समाज सेवी नरेंद्र बराला ने भी अपने विचार परकट करते हुए बताया की आजकल युवा पीढ़ी खेलो से दूर होते जा रहे है। क्योंकि युवा पीढ़ी नसे का सेवन अधिक करने लगी है। इस कारण गावो में खेल प्रतियोगिता लुप्त होती जा रही है।इसलिए खेलो को जीवित रखने के लिए खेल प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए जिससे युवायो को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर नरेंद्र बराला ने भी 11000 हजार रुपए मंडल को भेट किए। नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता ओ ने बताया की प्रतियोगिता का फाइनल मैच लकी एंड सोनू लुमाश व आर्यन एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमे से लकी एंड सोनू लुमाश ने आर्यन एकेडमी को 2_0.से हराकर फाइनल मैच अपने नाम किया। अतिथियों द्वारा विजेता टीम व उपविजेता टीम को ट्रॉफ़ी व , ईनाम वितरण किया। फाइनल समारोह में भागीरथ बुगालिया,सतीश बुगालिया, राहुल बुगालिया, बेगराज हुडा ,सुरेंद्र कालेर, किसन लाल हुडा, महेश बुगालिया, किशोर सिंह, रमेश शेखावत,रामलाल झाझडिया, परदीप जागिड़,अशोक जागिड़,सुनील झाझडिया, विकाश बीसु,मनोज बिसु,परमोद कालेर,मिलन जागिड़,राकेश कालेर आदि ग्रामीणों व युवा कार्यकर्ता का सहयोग रहा मंच संचालन कमलेश तेतरवाल ने किया

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द