Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिसको भी पार्टी टिकट देगी उसके साथ रहूंगा --जाखड।

--------जयपुर टाइम्स से भाजपा नेता खेताराम जाखड़ की खास बातचीत। --डालू जाखड़ रावतसर----भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर वरिष्ठ व कद्दावर नेता खेताराम जाखड़ ने कहा कि हाइकमान व पार्टी नेतृत्व बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से जिस भी उम्मीदवार को टिकट देंगे उसको साथ रहेंगे और तन मन धन से पूरा सपोर्ट कर उसको जिताएंगे। गौरतलब है कि बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से करीब एक दर्जन नेता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व व विपक्ष द्वारा बाड़मेर में भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा नेता एक नहीं है होंगे और बागी होंगे लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। भाजपा नेता खेताराम जाखड़ ने कहा कि बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में इस बार पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो काम देशहित में करवाए गए उससे जनता प्रभावित हैं इसके अलावा केन्द्र सरकार ने बहुत विकास कार्य करवाए हैं इस बार राजस्थान में परिवर्तन की लहर है। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से जनता परेशान हैं और बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में बहुत भ्रष्टाचार है जिसका बदला जनता वोट की चोट से लेगी। जाखड़ ने कहा कि बाड़मेर में इस बार कमल खिलने वाला है पार्टी जिस उम्मीदवार पर विश्वास करेंगे उसको साथ है

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका