Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चौहटन:- जनसभा कांग्रेस के दोनो नेताओं के बीच राजनीति खींचतान को लेकर आयोजित।

विधानसभा क्षेत्र चौहटन के आलमसर में सैय्यद गुलाम शाह के फार्म हाउस पर रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकतोंओं की विशाल जनसभा आयोजित हुई। जनसभा कांग्रेस के दोनो नेताओं के बीच राजनीति खींचतान को लेकर की गई। कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहम्मद एवं वर्तमान विधायक पदमाराम मेघवाल के बीच आपसी मनमुटाव व राजनीति खींचतान की वजह से कांग्रेस के कार्यकताओं द्वारा दोनो की बीच सुलह करवाने के लिए जनसभा का आयोजन रखा गया। तथा जनसभा के बाद पूर्व राज्य मंत्री के घर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित जन प्रतिनिधि मनाने के लिए भारी संख्या में लोग पूर्व विधायक स्वर्गीय अब्दुल हादी हाउस निवास स्थान बुरहान तला पर पहुंचे। लेकिन पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहम्मद घर पर नही मिले और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोन पर सम्पर्क किया तो बाहर जाने का हवाला दिया गया। लेकिन सीमांत क्षेत्र की चौहटन एवं शिव विधानसभा क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री का दोनो सिंटो पर प्रभाव है। इस दौरान तेजसिंह गंगासरा, तेजदान सरपंच साता, कालु खान वडेरा भंवार, हसन खान इसरोल, भोमाराम सरपंच इसरोल, चतराराम, पूराराम भाखर, सैय्यद गुलाम शाह, पूर्व उप प्रधान रघुनाथ राम बिश्नोई, बशीर खान धारेजा, ब्लॉक अध्यक्ष तिलोक पोटलिया, दौलाराम नेहरा, महेंद्र सियोल, गणेशराम भील समाज अध्यक्ष, नरसिंगाराम सुंदरा, दीन मोहम्मद दर्श सेड़वा सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका