Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सातवें चरण में रोडवेज कर्मी सरकार को जगाने के लिए ढोल बजायेगे 


बीकानेर(सुरेश जैन)


यह कैसा लोकतंत्र है जहां पर जुलाई से दो माह क्रमिक आंदोलनों के बावजूद सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 11सूत्रीय मांग पत्र सरकार व रोडवेज को 07जुलाई को सौंप दिया था और 21अगस्त को श्रम कानूनों के अनुसार 05 सितंबर 23को एक दिन का चक्काजाम हड़ताल का नोटिस भी दे दिया गया है।

रोडवेज का संयुक्त मोर्चा अपने आंदोलनों को शांतिपूर्वक व लोकतांत्रिक तरीकों से करता रहा है।सरकार शायद इन लोकतांत्रिक आंदोलनों को कम आंक रही है जो कि सरकार की एकतरफा व असंवेदनशील होना जता रहा है।

28.8.23को सभी रोडवेज इकाइयों पर ढोल बजाओ,सरकार जगा़ओ कार्यक्रम किये जायेंगे।

बीकानेर संयुक्त मोर्चे के करमचारियों द्वारा भी 28.8.23को केंद्रीय बस स्टैंड पर सरकार की करमचारियों की विरोधी नीतियों के खिलाफ सोई हुई राजस्थान सरकार को ढोल बजाते हुए जगाया जायेगा।

हमारी प्रमुख मांगेंः

रोडवेज को राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्रालय में समायोजित कर विभाग बनायें,

जनहित में 2500बसों की खरीद करें,दस हजार भर्तियां लें,ओल्ड पेंशन स्कीम की विसंगतियों को दुरस्त करें,सरकार अनुदान समय पर दें,विभिन्न बकाया सभी भुगतान करने का एक्शन पलान बना कर भुगतान करें,निरधारित समय पर वेतन,पेंशन देना सुनिश्चित करें,राज्य सरकार अनुरूप अवकाश व छुट्टियों को लागू करें।

राजस्थान सरकार को करमचारियों से टकराने के बजाय इनके 11सूत्रीय मांगों पर सहानुभूति दिखाते हुए संयुक्त मोर्चे के नेताओं से वार्ता करने का आग्रह करते हैं।

गिरधारीलाल सह संयोजक ने बताया कि कोई सुनवाई नहीं करने पर

“05सितंबर 23को एक दिन का रोडवेज चक्काजाम हड़ताल होना निश्चित है।”

सरकार से संवेदनशीलता दिखाने का अनुरोध है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश