Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यार्थियों को अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए:चौधरी

विद्यार्थियों को अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए:चौधरी

धनाऊ/नव क्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुथारों का तला का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम महंत जगदीश पुरी महाराज के सानिध्य में शुरू हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में वन एंव पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने शिलालेख का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात मंत्री ने ग्राम पंचायत दीनगढ़ के सुथारों का तला नव क्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों को अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा के बिना कोई भी समाज और देश आगे नही बढ़ सकता इसलिए उपस्थित लोगो सभी लोगो से शिक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। मंत्री कहा शिक्षा जीवन कि पहल कदम है व्यक्ति शिक्षा से आगे बढ़ता है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ओर पूर्व मंत्री गफुर अहमद रहे। संबोधित करते हुए विधायक ने कहा क्षेत्र में शिक्षा को लेकर हर तरह से मेरा प्रयास रहा की चौहटन क्षेत्र शिक्षा में आगे कैसे आए इन को लेकर मैंने प्रत्येक ग्राम मुख्यालय पर विद्यालय क्रमोन्नत हो या विद्यालय के आवश्यकता अनुसार कक्षा-कक्ष या टिनसेट हो पूरी कोशिश की की शिक्षा में हमारा क्षेत्र आगे बढ़े और चौहटन का नाम रोशन करें। चौहटन की जनता का बहुत बड़ा अहसान मेरे पर हैं। वह कभी नहीं उतार पाऊंगा। मेरा प्रयास है। कि क्षेत्र विकास की गति से आगे बढ़े। पूर्व मंत्री गफूर अहमद संबोधित करते हुए कहा आज के जमाना डिजिटल यूग का जमाना है। इसलिए इस युग मे शिक्षा बहुत जरूरी है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष तिलोक पोटलिया,धनाऊ तहसीलदार,सीबीओ,सरपंच प्रतिनिधि किसना राम धतरवाल सरपंच तुलसी देवी, प्रधानाध्यापक किशनाराम,अमेदी बानों उप सरपंच सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका