Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नरेगा कार्य का किया निरीक्षण

नरेगा कार्य का किया निरीक्षण

बहरोड़। ग्राम पंचायत रामसिंहपुरा में नारेडा कलां से हमींदपुर जाने वाली ग्रेवल सड़क पर नरेगा कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव एडवोकेट ( प्रदेश उपाध्यक्ष - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग )
इस सड़क पर करीब 40 मजदूर नरेगा में काम करते हुए पाए गए तथा नरेगा मेट रविंद्र कुमार से पूरी जानकारी ली तब उन्होंने बताया कि प्रति मजदूर 48 क्विंटल मिट्टी डलवाने का प्रावधान है तथा नरेगा कार्य दिवस प्रातः 9:00 बजे से सायं काल 4:00 बजे तक रहता है।
सभी कर्मियों ने बस्तीराम यादव को कहा कि नरेगा हमारा लिए जीवनदान का काम कर रहा है हमारी रोजी-रोटी नरेगा कार्य पर निर्भर है इसके लिए सोनिया गांधी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का हृदय की गहराइयों से सभी नरेगा कर्मियों ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सरपंच जसवंत सिंह यादव, पूर्व सरपंच शौताज सिंह यादव, पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह यादव, डॉक्टर जयपाल सिंह यादव, पार्षद रोहतास मेघवाल, मनोज यादव एडवोकेट उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें