Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नर्सिंग शिक्षकों ने 22 वे दिवस दिया धरना, राजगढ़, रैनी ब्लॉक में 2 घंटे कार्य बहिष्कार

नर्सिंग शिक्षकों ने 22 वे दिवस दिया धरना, राजगढ़, रैनी ब्लॉक में 2 घंटे कार्य बहिष्कार

अलवर। राजस्थान संयुक्त नर्सेज़ संघर्ष समिति अलवर द्वारा प्रदेशव्यापी आह्वान पर जारी अनिश्चितकालीन धरने के 22 वे दिवस संदीप अवस्थी, रीटा रोज, जीतसिंह यादव, रोशन सैनी, अनिल सुरेला ने नर्सिंग शिक्षक विजय भारद्वाज, भारत सैनी, नरेश गुप्ता, मुकेश बंजारा, आशुतोष शर्मा को धरने पर बिठाया।
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि नर्सिंग शिक्षकों ने धरने पर बैठकर सरकार को संदेश दिया कि न तो पदोन्नति के पद है, न पदनाम परिवर्तन, साथ ही वेतन विसंगति इसलिए सरकार को कैडर रिव्यू करते हुए नर्सेज़ के आन्दोलन पर सकारात्मक रुख अपनाए।
संघर्ष समिति सदस्य राकेश जैन, राहुल यादव ने बताया कि 8 बजे से 10 बजे तक 2 घंटे राजगढ़ ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ,जिला प्रभारी देवकीनंदन मीना, सतवीर यादव, वीरेन्द्र मीना, सुरेश मीना की उपस्थिति में ब्लॉक के समस्त चिकित्सा संस्थानों पर बहिष्कार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ पर गेट मीटिंग व प्रदर्शन व रैनी ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मीना, रामलखन मीना के नेतृत्व में सभी चिकित्सा संस्थानों पर कार्य बहिष्कार तथा सी एच सी रैनी पर गेट मीटिंग आयोजित कर प्रदर्शन किया जहाँ राज्य सरकार से हठधर्मिता छोड़ नर्सेज़ की वाजिब मांगो को पूरा करने की मांग की। इस दौरान आपातकालीन सेवाओ को सुचारू रखा।
संघर्ष समिति सदस्य रीना कँवर ,राकेश नधेडिया ने बताया कि इसके पश्चात संबंधित उपखंड अधिकारी ,खण्ड मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारियों ,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांग पत्र भी प्रेषित किया गया।
संघर्ष समिति सदस्य प्रियंका साईवाल ,रचना चौधरी ने बताया कि 9 अगस्त को नर्सेज़ की महिला शक्ति धरने पर रहेंगे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें