Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उद्योग मंत्री ने किया बानसूर में राजीव गाँधी शहरी ओलंपिक खेल का शुभारम्भ

उद्योग मंत्री ने किया बानसूर में राजीव गाँधी शहरी ओलंपिक खेल का शुभारम्भ

अलवर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने बानसूर में राजीव गाँधी शहरी ओलंपिक खेल का सेठ चंटूलाल धन्नालाल अग्रवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बानसूर में शुभारंभ मां सरस्वती के छायात्रित के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मंत्री रावत ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के आयोजन के पीछे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यह मंशा है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाडियों को आगे बढाने के लिए निरन्तर सकारात्मक प्रयास कर रही है जिसके तहत खिलाडियों को बढे पदों पर सीधी नियुक्ति दी जा रही है एवं खिलाडियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रदान किया गया है। खेल सुविधाओं में निरन्तर इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ सद्भावपूर्ण वातावरण में यह खेल आयोजित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास करता है। स्वास्थ्य के लिए खेलों का विशेष महत्व है। इन खेलों के आयोजन से खेलों के प्रति एक सकारात्मक माहौल बनेगा जिससे छुपी हुई प्रतिभाएं आगे आ सकेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से खेलने एवं श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय एवं उसके बाद राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु प्रेरित किया । साथ ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने आमजन को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने हरित बानसूर अभियान की शुरूआत करते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर बानसूर चेयरमैन नीता सज्जन मिश्रा, एसडीएम राहुल सैनी, पुलिस उपाधीक्षक बानसूर सुनील जाखड़, तहसीलदार राजेंद्र मोहन मीणा, एसीबीईओ इंद्राज गुर्जर, विकास अधिकारी रामजी लाल मीणा, बीसीएमओ मनोज यादव, सीबीईओ राजेंद्र कुमार मीणा, नोडल प्रभारी डॉ सुभाष यादव, एईएन विद्युत सी एस मीणा सहित प्रबुद्ध व्यक्ति, खिलाडी एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें