Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नफरत के खिलाफ आज मोहब्बत की जीत हुई है - मंत्री जूली

नफरत के खिलाफ आज मोहब्बत की जीत हुई है - मंत्री जूली


अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि सत्यमेव जयते भारत देश की पहचान रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्र्रीय नेता राहुल गांधी के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत है। यह फैसला बताता है कि सच्चाई और न्याय की जीत हुई है। आज फिर देश की शीर्ष अदालत ने यह साबित कर दिया कि देश में आज भी न्याय का राज है। उन्होंने कहा कि नफरत के खिलाफ आज मोहब्बत की जीत हुई है सत्य को अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता।
राहुल गांधी के पक्ष में आए इस फैसले के बाद अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा एवम उमरैण ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मालाखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सावित्री मीना एवम उमरैण ब्लॉक अध्यक्ष जफरू खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी में नारे लगाए।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन मालाखेड़ा हिम्मत सिंह चौधरी, बहादुरपुर चेयरमैन संजय गर्ग, मांगीलाल कटारिया, बनवारी चौधरी, सुभाष बसवाल, अमर सिंह चौधरी, मनोज मीणा, अशोक शर्मा, राजेंद्र राजावत, मनमोहन सोलंकी, मुन्ना मीणा, राहुल पटेल, इंद्र मीणा, अलाउद्दीन डॉ सरजीत सिंह, अनिल दुबे, वकील खान, नितिन धाकड़ सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें