Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्य स्तर पर खिलाडिय़ों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

राज्य स्तर पर खिलाडिय़ों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


अलवर। राजस्थान शतरंज संघ एवं चेस इन लेकसिटी द्वारा राज्य स्तरीय फीडे रेटेड अंडर 19 शतरंज प्रतियोगिता, उदयपुर में आयोजित की गई। जिसमे अलवर के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अलवर का नाम रोशन किया।
अलवर के वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी अरुण जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में अलवर जिले के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें अलवर के हरिओम भड़ाना ने निर्णायक मंडल में अहम भूमिका निभाई। अनरेटेड कैटेगरी में अंशु सैनी ने 8 में से 5 अंक के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं 13 वर्षीय नील शर्मा अपने पहले ही फीडे रेटेड टूर्नामेंट में खेलते हुए फीडे रेटेड खिलाडी को हराकर, अलवर के सबसे युवा फीडे रेटेड खिलाड़ी बने। तन्मय पारीक ने 4 अंक, ध्रुव गर्ग 3.5 अंक, कविश यादव 3.5 अंक, तुषार गुप्ता 3.5 अंक बनाए । इन सभी खिलाडय़िों को राज्य सचिव अशोक भार्गव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवम् पुरस्कृत किया गया।
चैस इन लेक सिटी के सचिव विकास साहू द्वारा टूर्नामेंट की बहुत ही शानदार व्यवस्था कराई गई एवं खिलाडियों को आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी। ये सभी खिलाड़ी अलवर पॉन चेस क्लब के वरिष्ठ खिलाडिय़ों मनमोहन शर्मा, प्रदीप शर्मा, हर्षवर्धन जोशी, गौरव शर्मा द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण ले कर अपने खेल में निखार ला रहे है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें