Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारी बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त,दस गांवो का रास्ता बाधित

भारी बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त,दस गांवो का रास्ता बाधित

सेड़वा/गत दिवस हुईं मूसलाधार बारिश की वजह से कई गांव के सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे आमजन को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सेड़वा क्षेत्र के दरगाह सुजा शरीफ से जोड़ने वाली सड़क बीच में से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जैसे क्षेत्र के 10 गांव पूरी तरह से बाधित हो रहे हैं उनको आगे के लिए आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इन गांवों से सेड़वा आने जाने के लिए ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यह गांव हुए बाधित नवातला, वारनार, एकल भाडा, देहवा, रते का तला,दीपला,जाटों का बेरा,पांधी का निवान,सुजा शरीफ दरगाह सहित गांवो में जाने वाला सड़क मार्ग पूरी तरह से टूट गया है जिससे इन गांवों में आने जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इनका कहना
गत दिवस से हुई भारी बारिश की वजह से सेड़वा के सुजा शरीफ दरगाह सहित 10 गांव के अंदर जाने वाला सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और सेड़वा होते हुए डिसा जाने के लिए मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है जिसमें मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
कमरुद्दीन
युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष चौहटन

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका