Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मणिपुर हिंसा के विरोध में महिला कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन - भाजपा की केन्द्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

मणिपुर हिंसा के विरोध में महिला कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन - भाजपा की केन्द्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार


अलवर। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी के नेतृत्व में मणिपुर हिंसा के विरोध में शनिवार को जिला कलक्ट्रेट मिनी सचिवालय गेट के बाहर सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी ने बताया कि मणिपुर में ल बे समय से हो रही आमानवीय घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से केन्द्र सरकार विफल साबित हो रही है। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने के कोरे वादे कर सत्ता हांसिल करने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं को निर्वस्त्र कर जबरन घुमाने और उनके साथ बलात्कार करने जैसी घिनौनी हरकत की जा रही हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं पर रोक लगने भाजपा की केन्द्र सरकार नाकाम रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी के साथ लक्ष्मणगढ़ की पूर्व प्रधान शीला मीना, जिला उपाध्यक्ष सरोज शर्मा, पार्षद रामा देवी चांवरिया, कमला किरण सैनी, जूहूरी खान, पूर्व पार्षद उर्मिला सैनी, जिला महासचिव सरोज सैनी, शशि सिंह राघव, सुग्गा देवी जाटव, सोनी देवी, गीता देवी बंजारा, माया सैन, गुलाब सैनी, पुष्पा सैनी, कलावती कोली, सुनीता जोगी, सरोज कुमावत, लक्ष्मी कुमावत, सुनीता सैनी, रामपति बैरवा, बत्ता देवी, चन्द्रकला सैनी, पुष्पा देवी, विमला सैनी, सन्तरा देवी, मोनिका देवी, मनीषा गुप्ता, कीर्ति सैनी, शान्ति देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें