Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रिंकी वर्मा भाजपा में हुई शामिल

रिंकी वर्मा भाजपा में हुई शामिल

अलवर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से समाजसेविका रिंकी वर्मा ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जहां उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, नागौर एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा सहित भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने बताया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। वही रिंकी वर्मा ने विधानसभा चुनाव भी लड़ा, जहां उन्होंने छब्बीस हजार वोट हासिल किए। रिंकी वर्मा ने बताया भारतीय जनता पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगी वह उसका ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पालन करेंगी।
इस मौके पर संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर का सिंबॉलिक प्रदान किया गया। वहीं रिंकी वर्मा ने सैकडों कार्यकताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें