Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ईलाज के बहाने चिकित्सा कर्मी का अपहरण व बंधक बनाकर 4 लाख की फिरोती लेने के प्रकरण मे 02 मुलजिम गिरफ्तार, एक लाख पचास हजार रूपये बरामद करने मे सफलता

ईलाज के बहाने चिकित्सा कर्मी का अपहरण व बंधक बनाकर 4 लाख की फिरोती लेने के प्रकरण मे 02 मुलजिम गिरफ्तार, एक लाख पचास हजार रूपये बरामद करने मे सफलता

चौहटन/पुलिस अधीक्षक बाडमेर दिगंत आनंद IPS ने बताया कि दिनांक 20.07.2023 को चिकित्साकर्मी का अपहरण कर फिरोती लेने के प्रकरण मे आरोपियों की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार सत्येन्द्रपालसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व धर्मेन्द्र डूकिया उप अधीक्षक पुलिस वृत्त चौहटन के निर्देशन में श्री भुटाराम नि0पु0 थानाधिकारी पुलिस थाना चौहटन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपहरण कर फिरोती लेने के प्रकरण मे 2 मुलजिमानों को गिरफ्तार किया जाकर फिरोती के 1,50,000 रूपये बरामद करने में सफलता हासिल की गई। दिनांक 20.07.2023 को प्रार्थी श्यामसुन्दर पुत्र हीरालाल जाति सन्त ब्राहमण निवासी हाडेचा हाल चौहटन भगवानदास डोसी अनुसंधान केन्द्र व अस्पताल चौहटन ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश कि दिनांक 19.07.23 को रूगनाथ पुत्र बाबुलाल जाट निवासी धीरासर, रामाराम पुत्र मेगाराम, चौथाराम पुत्र मेगाराम जाट निवासी लालजी की डुंगरी व तीन चार अन्य लोगो द्वारा प्रार्थी को ईलाज के लिये बुलाकर ले जाकर अपहरण कर लालजी की डुंगरी मे खरड मे ले जाकर मारपीट कर मेरे जेब से 2500 रूपये व मोबाईल छीन लिया तथा खुद को छोडने की एवज मे 10 लाख रूपये फिरोती के मांग की जिस पर मेरे परिजनो द्वारा 4 लाख रूपये फिरोती के देने पर मुझ वेडिया गांव मे छोड दिया वगेरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 164 दिनांक 20.07.2023 धारा 342, 323, 382, 364ए, 506 भादसं मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। अपहरण व फिरोती की वारदात को गम्भीरता से लते हुए श्री भुटाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चौहटन के नेतृत्व मे गठित विशेष टीम द्वारा अपराधियों की दस्तयाबी हेतु दबिश देकर नामजद मुलजिम रूगनाथ प्रसाद पुत्र बाबुलाल जाट निवासी धीरासर को दस्तयाब कर तसलीपूर्वक व मनोविज्ञानिक तरिके से गहनता से पूछताछ करने पर रूगनाथ प्रसाद ने अपने साथियो रामाराम पुत्र मेघाराम, चौथाराम पुत्र मेघाराम जातियान जाट निवासियान लालजी की डुंगरी, तुलछाराम पुत्र आदुराम जाति जाट निवासी आरवा, कुलदीप पुत्र पाबुराम व कमलेश पुत्र प्रभुराम जातियान विश्नोई निवासियान जालबेरी पुलिस थाना सरवाना तथा विरमाराम पुत्र लक्ष्मणराम जाति जाट निवासी धीरासर पोकरासर पुलिस थाना चौहटन के साथ मिलकर श्यामसुन्दर का अपहरण कर 10 लाख की फिरोती मांगने व 4 लाख रूपये की फिरोती नगद लेने की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा सहआरोपी विरमाराम को घर से दस्तयाब किया गया। दोनो मुलजिमानों को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सुदा मुलजिमानो के कब्जे से फिरोती के 1,50,000 रूपये नकद बरामद करने में सफलता हासिल की गई। प्रकरण में अन्य शरीक सभी मुलजिमानो व घटना मे प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो व मोटरसाईकिलो की पहचान कर उनक छुपने के संभावित स्थानो पर निरन्तर दबिश दी जाकर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस टीम -भुटाराम नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना चौहटन,पूनमचन्द हैडकानि 05 पुलिस थाना चौहटन,मूलाराम कानि 1721 पुलिस थाना चौहटन,हरलाल कानि 1714 पुलिस थाना चौहटन,कमेलश कुमार कानि 1253 पुलिस थाना चौहटन,दीपक कुमार कानि 1226 पुलिस थाना चौहटन,भरोसीराम कानि चालक 1171 पुलिस थाना चौहटन,महिपाल सिह हैडकानि डीसीआरबी बाडमेर,शिवरतन कानि डीसीआरबी बाडमेर टीम ने कारवाई को अंजाम दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका