Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर शाखा के सचिव डॉ. रूप सिंह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर शाखा के सचिव डॉ. रूप सिंह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

अलवर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक साधारण मीटिंग के बाद राजस्थान का प्रतिनिधि दल राष्ट्रपति
भवन में सोसाइटी के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला। जहां राष्ट्रपति को राज्य के रेडक्रॉस के सेवा कार्यो से अवगत कराया।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर ब्रांच के चेयरमैन डॉ. एस. सी. मित्तल ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहदान व अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्य की प्रशंसा की। राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रीय संगठन के चेयरमैन एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री मनसुख भाई मांडविया, सचिव सुधांश पंत, सेक्रेटरी जनरल आर.के.जैन एवं न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी मुलाकात की।
अलवर शाखा के सचिब डॉ. रूप सिंह ने अलवर में दिस बर 2021 से अब तक हुई फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग, गतिविधियों से अवगत करवाते हुए बताया कि तकरीबन 5 वर्ष बाद बस ड्राइवर एवं कंडक्टर की पोस्ट निकलने वाली है, जिसके रहते बहुत ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो रहे है। इसको मध्यनजर रखते हुए प्रतिदिन में होने वाले बैच की संख्या बढ़ाने या ट्रेनिंग डे कम करके प्रतिदिन के समय को बढ़ाकर बैच शुरू करने की बात एवं अन्य आने वाली समस्याओं से स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला को अवगत करवाया। यह जानकारी सेंट जॉन ए बुलेंस इंडिया अलवर ब्रांच के चेयरमैन गिरीश गुप्ता ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत