Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान आज अपराधियों की शरणगाह बन चुका है- अशोक गुप्ता - युवाओं का अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान

राजस्थान आज अपराधियों की शरणगाह बन चुका है- अशोक गुप्ता  - युवाओं का अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान

अलवर। भाजपा अलवर दक्षिण की ओर से जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को अलवर मिनी सचिवालय का घेराव व धरना-प्रदर्शन किया गया एवं राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर नवीन यादव को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने कल अजमेर में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया, जिसमें अनेकों कार्यकर्ता घायल हुए, यह मानसिकता कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों को बताता है। आज राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। महिला उत्पीडऩ की घटनाएं आम हो गई है। प्रतिदिन बलात्कार की अनेकों घटनाएं सामने आ रही है। लव जिहाद कि अनेको घटनाएं प्रतिदिन हो रही है। किसान कर्ज से आत्महत्या कर रहा है। युवा पेपर लीक की घटनाओं के कारण अपने भविष्य को अंधकार में देख रहा है। राजस्थान आज अपराधियों की शरणगाह बन चुका है। यहां के मुख्यमंत्री, मंत्री ,विधायक और कांग्रेस के नेता सब अपनी अपनी कुर्सियां बचाने में व्यस्त हैं। इन्हें आम जनता की कोई फिक्र नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में राजस्थान की कांग्रेस सरकार इस मुहावरे को चरितार्थ करती है कि 'रोम जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा थाÓ।
उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विकास कार्यों के लिए जो पैसा राज्य सरकार को भेजती है उसे राज्य सरकार विकास के कार्यों में नहीं लगाती अर्थात केंद्र की विकास योजनाओं को रोकने का काम राज्य की कांग्रेस सरकार कर रही है। आज राजस्थान में जिस तरह का माहौल है, इसे देखकर स्पष्ट है की राजस्थान की जनता ने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जड़ मूल सहित उखाड़ के फेंक देने का मानस बना लिया है। इसके पश्चात भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, जयराम जाटव, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश भार्गव, जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष देशराज वर्मा, लक्ष्मी जाटव, राजेन्द्र कसाना, जिला मंत्री जितेंद्र सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, मनोज चौहान ,राजेंद्र सैनी विधानसभा संयोजक राजेंद्र शेखावत जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जले सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिसोदिया,एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम किराड़, जोगेंद्र गुप्ता, सुभाष दायमा, पार्षद सतीश यादव, सहदेव सिंह, अशोक वर्मा, गगनदीप सिंह, प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहे।
इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मिनी सचिवालय गेट पर एकत्रित हुए के साथ पुलिस जाब्ते ने धक्कामुक्की की। जहां अनेक कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई। इस मामले को लेकर जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय गेट पर बैठकर पुलिस प्रशासन वह राज्य सरकार के विरुद्ध नारे लगाए और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को इस संपूर्ण प्रकरण की जांच हेतु एक प्रार्थना पत्र दिया पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद यह धरना समाप्त किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत