Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश - स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जिला कलक्टर ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश  - स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन ने स्थानीय इन्दिरा गांधी स्टेडियम में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में मिनी सचिवालय के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला स्तर पर मनाये जाने वाले स्वाधीनता दिवस समारोह (15 अगस्त) के संबंध में उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह पर सभी अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने निर्देश दिये कि राष्ट्रीय पर्व पर बाला किला सहित शहर के मुख्य मुख्य चौराहो, कलक्ट्रेट व कलक्टर निवास आदि पर रोशनी की व्यवस्था नगर विकास न्यास द्वारा की जावे। स्वाधीनता दिवस समारोह में पुरस्कृत किये जाने वाले व्यक्तियों के प्रस्ताव विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर से स्पष्ट अनुशंषा के साथ 10 अगस्त तक अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय के पास भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नियुक्त कर निर्देशित किया कि 12 अगस्त तक पुरस्कृत होने वाले प्रतिभाओं के नाम चयनित कर लिए जाए। उन्होंने जिला स्तरीय एवं उपखण्ड स्तरीय समारोह में शहीद वीरांगनाओं को ससम्मान आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाए। जिला स्तरीय समारोह में सैनिक कल्याण अधिकारी वीरांगनाओं को ससम्मान लाने-ले जाने का दायित्व निर्वहन करेंगे।
इसके अलावा जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रसद अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, पथ संचरण के प्रभारी अधिकारी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं उन्होंने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि गणमान्य व्यक्तियों को समारोह के लिए आमंत्रण पत्र भिजवाएं।
इस अवसर पर एडीएम प्रथम उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम शहर नवीन कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सरिता सिंह, नगर विकास न्यास सचिव अशोक कुमार योगी, नगर परिषद आयुक्त मनीष कुमार फौजदार, डीएसओ जितेन्द्र सिंह नरूका, डीटीओ बिरदी चंद गंगवाल, भूप्रबंधन अधिकारी उम्मेदी लाल मीणा, एसडीएम अलवर अशोक कुमार त्यागी, सीएमएचओ डॉ. श्रीराम शर्मा, सीडीईओ नेकीराम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय जनसुनवाई आज: जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत 20 जुलाई को प्रात: 11 बजे मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत