Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अब मुझे चुनाव लड़कर पिता को सबक सिखाना है, जिसने मुझसे 20 साल से भेदभाव किया -मीना कुमारी जाटव

अब मुझे चुनाव लड़कर पिता को सबक सिखाना है, जिसने मुझसे 20 साल से भेदभाव किया -मीना कुमारी जाटव

- पूर्व विधायक पर बेटी ने लगाए आरोप
अलवर। विधानसभा चुनावों से पहले अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जयराम जाटव के घर में बडी उठापटक होने लगी है। पूर्व विधायक जाटव की बेटी मीना कुमारी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए पिता के खिलाफ चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है। मीना कुमारी ने पिता पर आरोप लगाया है कि पिता जयराम जाटव द्वारा उसके साथ 20 साल से भेदभाव किया जा रहा है। कभी घर नहीं बुलाया, उसे अशुभ बताते रहे। मीना जाटव का कहना है कि अब वह चुनाव लडकर स्वयं पर लगाए गए भेदभाव का बदला लेना चाहती है।
उन्होंने बताया कि बाप-बेटी के बीच यह लडाई अब चरम पर पहुंच गई। कुछ दिन पहले विधायक जयराम जावट के बेटे ने अपने भांजे के साथ मारपीट कर दी थी, जो मां के पोस्टर लगाने मालाखेडा क्षेत्र में गया था। उसके बाद पुलिस में शिकायत भी दी गई। अब विधायक जयराम जाटव की बेटी मीना कुमारी ने बुधवार को मीडिया के सामने पूरी कहानी बयां की।
ज्ञात रहे कि विधायक जयराम जाटव के दो बेटे व चार बेटियां हैं। मीना कुमारी का कहना है कि वह अलवर शहर में ही रहती है लेकिन,उसके पिता ने उसे 20 सालों से घर नहीं बुलाया ओर वे उसे अशुभ बताते हैं। यह हम सहते रहे लेकिन अब कुछ साल पहले बेटी ने एक जमीन खरीदी थी। उस जमीन खरीद फरोख्त में पिता की ओर से बेईमानी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस तरह के विवाद से मनमुटाव था।
मीना कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका बेटा विशाल मालाखेड़ा में चुनाव में सामने आने के लिए अपनी मां के पोस्टर लगाने गया था। जिसमें मीना कुमारी ने खुद को विधायक की बेटी होनी लिखा था। इस बात पर विधायक के बेटे ने भांजे के साथ मारपीट की ओर गाली-गलौच करने के आरोप लगाए। इसकी शिकायत थाने में दी गई।
मीना कुमारी का कहना है कि हमारी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि उनकी झूठी शिकायत पर पुलिस हमें परेशान करती है। बेटे की पिटाई के बाद विधायक की बेटी खुलकर विरोध में आ गई। बेटी ने कहा कि बीजेपी से टिकट लूंगी। जनता उसके साथ है। विधायक बेईमान है। मीना कुमारी ने पिता पर कई लोगों से चीटिंग करने का आरोप भी लगाया हेै। वहीं यह भी आरोप लगाया है कि एक गरीब व्यक्ति की जमीन तक हडप ली। उस पर पेट्रोल पंप लगा लिया जबकि पहले उसके साथ साझे में काम करने को कहा था।
इस मामले में पूर्व विधायक जयराम जाटव का कहना है कि बेटा-बेटी खराब हो जाते हैं तो आरोप ही लगाते हैं। बाद में बेटा बेटी को पछतावा होता है। ये राजनीति के शिकार हो रहे हैं। जयराम जाटव ने आरोप लगाया कि कुछ ऐसे लोग हैं जो उनसे करा रहे हैं। वहीं इनको गुमराह कर रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत