Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने कुजटी में की जनसुनवाई मनरेगा कार्य, स्कूल तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने कुजटी में की जनसुनवाई  मनरेगा कार्य, स्कूल तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण


बीकानेर(सुरेश जैन )


जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को कुजटी में जनसुनवाई की और विभिन्न कार्यालयों एवं कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करने, वाचनालय स्वीकृत करने, विषय अध्यापकों की नियुक्ति करने, साफ-सफाई सहित राजस्व से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखी। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और बच्चों को शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने का आह्वान किया।

जिला कलक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न नवाचारों की जानकारी भी दी। उन्होने कहा कि पुकार के तहत मातृ शिशु पोषण एवं स्वास्थ्य पाठशालाओं का नियमित आयोजन किया जाए। इनमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि गर्भधारण से बच्चे के दो वर्ष के होने तक के एक हजार दिनों में पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सहजन फली के पौधे एवं इसके गुणों के बारे में बताया।

जिला कलक्टर ने गांव में कच्चे जोहड़ निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने यहां नियोजित मेट के माध्यम से माप-झोख करवाया। कार्य स्थल पर सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां दवाइयों की उपलब्धता और जांचों की स्थिति जानी। पुकार रजिस्टर का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीकरण की स्थिति जानी।

जिला कलक्टर ने राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने डीआईक्यूई के तहत इंस्टाल किए गए स्मार्ट टीवी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों से अध्यापन एवं व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। साथ ही विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न भी पूछे। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार, तहसीलदार रामनाथ शर्मा, विकास अधिकारी शीला देवी तथा मनरेगा के एक्सईएन रामनिवास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के स्कूलों में छुट्टियों पर अब रहेगी अब डिजिटल निगरानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश