Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नर्सेज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सौपा ज्ञापन

नर्सेज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सौपा ज्ञापन


अलवर। राजस्थान संयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति जिला अलवर की ओर से प्रदेश व्यापी आह्वान पर मंगलवार को नर्सेज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।
सेवानिवृत नर्सिंग अधीक्षक दयानंद यादव ने विधिवत रूप से 7 सदस्य राजपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष नर्सेज एसोसिएशन, देवकीनंदन मीणा, वीरेंद्र मीना, मनोज सिंह, राजेंद्र वर्मा, राहुल यादव, शशि पाल यादव ,राजेश गुर्जर को धरने पर बैठाया।
संघर्ष समिति सदस्य राकेश नधेडिया व राकेश जैन ने बताया कि धरना 3 बजे तक जारी रहा जिसमें नारेबाजी करते हुएं नर्सेज ने भाग लिया।
संघर्ष समिति सदस्य रीना कंवर व रोशन लाल सैनी ने बताया कि धरने के बाद प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलकटर के माध्यम से 11 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। समिति सदस्य प्रियंका साईंवाल व राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि जिले की सभी नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया तथा गणेश यादव, ईश्वर यादव एवं अशोक यादव के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय बहरोड में भी सांकेतिक धरना दिया गया तथा मुखयमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। राजेश गुप्ता, रचना चौधरी ने बताया कि धरना मांगे नहीं माने जाने तक जारी रहेगा।
धरने में रीटा रोज, ओमप्रकाश महिवाल, दिनेश चावला,अनिल सुरेला, सुदेश चौधरी ,राजेन्द्र अग्रवाल ,यशवंत वर्मा, रमेश गुप्ता ,सतवीर यादव, सियाराम मीना ,मुकेश चंद शर्मा, महेंद्र जैन, सत्यवान मिश्रा, सुखपाल वर्मा, राजकुमार यादव ,मुकेश मीणा, संजय शर्मा, बनवारी गुर्जर, मथुरा गुर्जर, प्रेमलता गुप्ता, गुंटर सिंह, वेद यादव सहित सैकड़ों नर्सेज उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत