Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इंस्टाग्राम पर हिंदू बताकर शादी करने वाले शातिर को पुलिस ने 48 घंटे में ही किया गिरफ्तार  - पुलिस ने दिखाई तत्परता

इंस्टाग्राम पर हिंदू बताकर शादी करने वाले शातिर को पुलिस ने 48 घंटे में ही किया गिरफ्तार  - पुलिस ने दिखाई तत्परता


अलवर। दिल्ली की रहने वाली व अलवर में फैशन बुटिक चलाने वाली युवती को प्रेम जाल में फंसाकर कर शादी करने वाले युवक को रविवार को महिला थाना पुलिस ने 48 घंटे में गिरफतार कर लिया। आरोपी जुनैद खान पुत्र जु मा अलवर के सदर थाना क्षेत्र के ककराली गांव निवासी है।
अलवर जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि आरोपी जुनैद ने दिल्ली की 24 साल की युवती को खुद का नाम रोहित प्रधान बताया और प्रेम जाल में फंसाया। इसी नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाए। युवती से करीब 8 लाख रुपए भी हड़पे और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। हालांकि युवती ने इतना भी कहा कि युवक ने उसके साथ तीन महीने पहले शादी भी की है लेकिन अब उसकी पोल खुल गई कि युवक मुस्लिम है और उसने हाल में शादी भी की है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी युवक जुनैद को गिरफ्तार कर लिया।
दर्ज कराई पीडित युवती ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 11 अप्रैल 2022 को वह अपने काम के सिलसिले में अलवर आई थी। वहां एक होटल में जुनैद ने मुझे नशीला पेय पिलाकर अश्लील फोटो वीडियो बनाए और रेप किया। इन फोटो वीडियो के जरिए वह ब्लैकमेल करने लगा और लगातार रेप करता रहा। पैसा ऐंठता रहा। वहीं 3 जुलाई 2023 को मैं अपने काम से जोधपुर गई थी। जुनैद जोधपुर भी पहुंच गया और उसने मेरे अश्लील वीडियो दिखाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रेप किया। शादी करने की बात की तो जुनैद मुझे अलवर ले आया और यहां एक किराए का कमरा लेकर मुझे रख दिया। 12 जुलाई को भी जुनैद ने शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद 13 जुलाई को युवती जुनैद के गांव ककराली पहुंची तो पता चला कि जिसे वह रोहित प्रधान समझ रही थी उसका असली नाम जुनैद खान है। दूसरी जानकारी यह मिली कि वह पहले से शादीशुदा है। वह वहां से लौटकर अलवर आ गई।
युवती ने आरोप लगाया कि 13 जुलाई को ही रात 8 बजे जुनैद रूम पर आया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा शादी या पैसे की बात की तो जिंदा नहीं छोडूूंगा। यह भी कहा कि सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।
आरोपी को गिर तार करने वाली पुलिस टीम में पुलिस उप अधीक्षक सुरेश कुडी, थानाधिकारी दिनेश कुमार मीना, उप निरीक्षक ताराचन्द शर्मा व एचसी लोकेश शर्मा महिला थाना शामिल है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत