Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्री जूली एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन

मंत्री जूली एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने अलवर शहर के वार्ड नं. 47 के रेलवे कॉलोनी एवं आनन्द विहार कॉलोनी में नव निर्मित युवरानी महेन्द्रा कुमारी स्मृति उद्यान, सीसी सडक और हाई मास्क लाइट तथा वार्ड नं. 44 में फ्रंटियर विकास समिति की ओर से बनाए गए महात्मा गांधी पार्क एवं बोरिंग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलवर द्वारा शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र (पुरानी डिस्पेंसरी स्कीम नं. 2) का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन व शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को अमली जामा पहना रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा आमजन को निरोगी राजस्थान के तहत बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मेवात विकास बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान, अजीत यादव, पीएमओ डॉ. सुनील चौहान, पार्षद कुसुमलता गोपालिया, देवेन्द्र कौर, नागेन्द्र सिंह, जयदीप आर्यन, नरेन्द्र मीणा, विक्रम यादव, लोचन यादव, सोनू गोपालिया, राजकुमार मेहन्दीरत्ता, के. के खण्डेलवाल, निलेश खण्डेलवाल, कुलदीप कालरा, हरिशंकर रावत, सौरभ कालरा, दरियाब सिंह चौधरी, राधेश्याम खुडानिया, चेतन सिंह, जगदीश, महेन्द्र सिंह सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत