Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला यादव अहीर समाज व यादव शहर महासभा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का किया आभार प्रकट

जिला यादव अहीर समाज व यादव शहर महासभा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का किया आभार प्रकट

मेरे लिए सब बराबर हैं - जितेंद्र सिंह

अलवर। ज़िला यादव अहीर समाज व यादव शहर महासभा द्वारा अजीत यादव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव नियुक्त किए जाने पर समाज के सैकड़ों लोगों ने फूलबाग पहुंचकर भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया। इस मौके पर भंवर जितेंद्र सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जो आपका हक है वह आपको मिला है, मेरी कोई जाति नहीं मेरे लिए सब बराबर हैं। हर किसी की विचारधारा अलग अलग हो सकती है लेकिन राजनीति को नीचे नहीं लेकर जाएं। और कहां की मुझे एमपी, एमएलए, मंत्री बनने का कोई लोभ लालच नहीं है मुझे तो अलवर की जनता ने जिंदगी भर का बना रखा है। इस अवसर पर अजीत यादव ने कहा कि अलवर जिला यादव समाज कांग्रेसी विचारधारा का समर्थन करता है और समाज आने वाले चुनाव में बिना किसी बहकावे में आए कांग्रेस पार्टी का पूर्ण रूप से समर्थन करेगा। उन्होंने श्री कृष्णा विकास बोर्ड बनाने के लिए भी बनाने में सहयोग करने के लिए अशोक गहलोत व भंवर जितेंद्र सिंह का आभार प्रकट किया। साथ ही एडवोकेट बस्तीराम यादव ने ही भंवर जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 2023 के चुनाव में निश्चित रूप से पार्टी को बहुमत मिलेगा। इस अवसर पर रणजीत सिंह यादव, बस्तीराम यादव, पुष्पेंद्र धाबाई, संजय यादव, सतपाल यादव, बलराम यादव, दिनेश यादव, डॉ गौरव यादव, एस आर यादव, विष्णु यादव सहित यादव समाज के सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत