Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा मांग पत्र 

मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा मांग पत्र 

अलवर। राजस्थान रेडियोग्राफर एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अलवर जिले के रेडियोग्राफर संवर्ग के पदाधिकारियों ने रेडियोग्राफर्स की लंबित मांगों ग्रेड पे संशोधन अन्य राज्यों की भांति 4200 करने, मैश भत्ता अन्य कैडर के समान बढ़ाने, स्पेशलपे, विकिरण भत्ता, पदनाम रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट करने, चौथे पद को पदोन्नति कर टेक्नोलॉजिस्ट ऑफिसर का जिला स्तर पर सर्जित करने जैसी मांगों को लेकर कार्यालय जिला कलेक्टर अलवर में एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्री मांगपत्र प्रेषित किया गया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद जैमन ने बताया की राज्य में सभी जिला स्तरों पर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजे जा रहे हैं, इसके उपरांत भी उच्च स्तर पर कार्यवाही नहीं होती है तो आगामी 7 अगस्त के बाद प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस अवसर पर ज्ञापन देने हेतु प्रदीप गुप्ता जिला संरक्षक अलवर, टीकम चंद शर्मा प्रदेश सयुक्त सचिव गोपाल सैनी प्रदेश सयुक्त सचिव चेतन शर्मा जिला उपाध्यक्ष अलवर शशिकांत शर्मा सयुक्त सचिव जिला शाखा अलवर मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत