Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लाभार्थी संवाद कार्यक्रम खैरथल में किया 5 करोड़ 46 लाख रुपए राशि का सीधा हस्तांतरण

लाभार्थी संवाद कार्यक्रम खैरथल में किया 5 करोड़ 46 लाख रुपए राशि का सीधा हस्तांतरण

खैरथल। राज्य सरकार द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2023 मंगलवार को लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत नवगठित जिला खैरथल के सभागार नगरपालिका खैरथल में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में नवगठित जिला खैरथल में विभिन्न पेंशन योजनाओं में कुल 54565 लाभार्थियों को 05करोड़ 46 लाख रुपए राशि ( डीबीटी ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बटन दबा कर हस्तांतरित की गई। जिसका पेंशनर्स के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा प्राप्ति का संदेश प्राप्त हुआ। योजना में बढ़ी हुई राशि सहित जून एवं जुलाई की राशि हस्तांतरित की गई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य स्तरीय विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के तहत संपूर्ण राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2023 मंगलवार को वृद्धावस्था, विकलांग एवं एकल नारी पेंशन योजना के अंतर्गत 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 1005 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ( डीबीटी ) के माध्यम हस्तांतरित किया गया।
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग किशनगढ़ बास के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य में कुल 07 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत वृद्धजन,एकल नारी, विशेष योग्यजन तथा लघु एवं सीमांत सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। वर्तमान में संपूर्ण राज्य में 93.50 लाख व्यक्तियों को इसका लाभ मिल रहा है एवं बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्वत: पेंशन स्वीकृति जारी करने वाला राजस्थान एक मात्र राज्य बना है।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं किसान आयोग के उपाध्यक्ष दीपचंद खैरिया, प्रधान पंचायत समिति किशनगढ़ बास बी पी सुमन, प्रधान पंचायत समिति कोटकासिम विनोद कुमारी सांगवान, गणमान्य जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला खैरथल के विशेषाधिकारी डॉ ओमप्रकाश बैरवा, तहसीलदार किशनगढ़ बास मदन सिंह, नायब तहसीलदार रामकिशन वर्मा, विकास अधिकारी महेंद्र कुमार एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र की लाभान्वित वृद्ध, महिलाएं बच्चों सहित उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत