Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आधा घंटे की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, वार्ड नंबर 16,17,18 व 19 में हुआ जलभराव

आधा घंटे की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, वार्ड नंबर 16,17,18 व 19 में हुआ जलभराव

खैरथल। जिला मुख्यालय खैरथल पर सोमवार दोपहर आई तेज बरसात ने नगरपालिका के सफाई दावों की पोल खोल कर रख दी। कस्बे के वार्ड नंबर 16,17,18 व 19 में नालो की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह निकला एवं गंदगी फैल गई। निचली बस्तियों में बरसाती पानी घुस गया। इससे वार्ड वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल के बच्चों को भी पानी में से होकर आना पड़ा।
मातोर रोड बस स्टैंड पर नाले का रैंप संकरा होने से कई वर्षों से इस समस्या से इन वार्ड वासियों को जूझना पड़ रहा है। कई बार इस समस्या को लेकर नगरपालिका एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग से लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। शायद नगरपालिका एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। मकानों में बरसाती पानी घुसने से मकानों को भी खतरा होने का अंदेशा बना हुआ है। बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। कस्बे के मातोर रोड पर निचली कालोनियों में बरसाती मौसम में चार वार्ड इस समस्या से प्रभावित होते हैं, परन्तु नगरपालिका प्रशासन कुंभकर्ण नींद से नहीं जाग रहा है। इस बारे में नगरपालिका चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी से संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत