Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला व्यापार महासंघ के द्वारा मुख्य बाजारों में अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों के साथ की समझाइश  

जिला व्यापार महासंघ के द्वारा मुख्य बाजारों में अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों के साथ की समझाइश  

अलवर। विगत 3 दिन पूर्व नगर परिषद आयुक्त के साथ हुई अलवर जिला व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की मीटिंग के अनुसार आज सोमवार को अलवर जिला व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा शहर के तिलक मार्केट, चूड़ी मार्केट एवं आसपास के अन्य बाज़ारो में व्यापारियों से मिलकर बाजार के अतिक्रमण को लेकर चर्चा की। महासंघ के जिलाध्यक्ष रमेश जुनेजा एवं महामंत्री मुकेश विजय के द्वारा व्यापारियों को समझाया गया कि आप दुकान के बाहर एक निश्चित दायरे में ही अपना सामान रखें जिससे आमजन एवं ग्राहकों को आवागमन में सुविधा रहे एवं ग्राहक सुगमता पूर्वक दुकानों पर आ सके और हमारा व्यापार भी अच्छी तरह से चल सके। साथ ही कोई दुर्घटना घटित होने पर उसकी रोकथाम के प्रयास भी जल्दी से जल्दी किये जा सके
महासंघ के महामंत्री मुकेश विजय ने बताया की इस समझाइश के पश्चात ज्यादातर सभी व्यापारियों ने इस पर अपनी एक राय से सहमति प्रकट की। इन सभी मार्केटो के अध्यक्षों के द्वारा आगामी 2 दिन में एक निश्चित दायरा तय करके सभी दुकानों को उसके अंदर लाने की कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष महेश खंडेलवाल उपाध्यक्ष राजा कोरजानी , मंत्री अखिलेश गर्ग, तिलक मार्केट अध्यक्ष मनोहर लाल भाटिया ,चूड़ी मार्केट अध्यक्ष रिंकू अरोड़ा एवं बाजार के अन्य व्यापारी गण मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Bus Service : बल्लभगढ़-मंझावली रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज बस, ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत