Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पानी निकासी की समस्या को लेकर विधायक दीपचंद खेरिया ने अधिकारियों की ली बैठक

पानी निकासी की समस्या को लेकर विधायक दीपचंद खेरिया ने अधिकारियों की ली बैठक

विधायक ने कहा भाजपा के पूर्व विधायक ने अपनी पार्टी के बोर्ड वाली नगरपालिका के अधिकारी एवं ठेकेदार पर ही लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

खैरथल। पंचायत समिति कार्यालय में विधायक दीपचंद खैरिया ने कस्बे में 2 दिन पूर्व हुई बरसात में पानी निकासी की समस्याओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि बैठक के दौरान कस्बे में पानी निकासी समस्या को लेकर चर्चा की गई। गौरतलब है कि कस्बे में 2 दिन पूर्व हुई बरसात से बाजार में स्थित दुकानों-मकानों में गन्दा पानी घुस गया। जिस को गंभीरता से लेते हुए विधायक दीपचंद खैरिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक रुकावट वाले स्थानों पर अतिक्रमण हटाकर अवरोध हुए पानी निकासी करें एवं अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही करें। विधायक ने थाना अधिकारी अमित चौधरी को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी अतिक्रमण हटाने में अड़चन पैदा करें उससे सख्ती से निपटे।

पूर्व विधायक ने अपनी पार्टी के नगर पालिका बोर्ड वाली अधिकारियों वह ठेकेदार पर ही भ्रष्टाचार के लगाए आरोप-

विधायक दीपचन्द खैरिया ने कहा कि 2 दिन पहले हुई बरसात के बाद भाजपा के पूर्व विधायक रामहेत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम गंगाधर मीणा को ज्ञापन सौपकर बताया था कि किशनगढ बास स्थित खाई की सफाई के लिए नगर पालिका द्वारा ₹80 लाख का बजट आवंटन किया गया था किंतु नगर पालिका किशनगढ़ बास में ठेकेदार की मिलीभगत के कारण पानी निकासी का रास्ता रोक दिया गया। जिसके कारण किशनगढ़ बास में हुई हल्की सी बारिश से ही बाजार में पानी भर गया और व्यापारियों का दुकानों में बहुत नुकसान हुआ। विधायक ने कहा कि नगरपालिका में बोर्ड भाजपा का है, चेयरमैन भाजपा की है पूर्व विधायक ने अपनी पार्टी के नगरपालिका के बोर्ड पर ही नगरपालिका में भ्रष्टाचार होने का ज्ञापन सौपकर आमजन को बरगलाने की बात कही। साथ ही कहा कि आगे खाई में पानी निकासी को रोकने वाले भी कुछ बीजेपी के ही कार्यकर्ता हैं। बैठक के दौरान तहसीलदार मदनसिंह, प्रधान बद्रीप्रसाद सुमन, थानाधिकारी अमित चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महेश गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, शहर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, बलवंत मेहरानिया आदि लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार