Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कांग्रेस नेत्री सिमरत कौर ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

कांग्रेस नेत्री सिमरत कौर ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

खैरथल। राजस्थान सरकार में गृहमंत्री रहे स्व बाबू संपत राम की पुत्र वधु कांग्रेस नेत्री सिमरत कौर ने रविवार को किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के गांव बाझोट, नूरनगर, खिरगची, खैरथल में आमजन की समस्याएं सुनी और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी।
गांव बाझोट में सर्व समाज की लाडली कांग्रेस नेत्री सिमरत कौर का ग्रामीणों ने फूल माला व साफा बांधकर सम्मान स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री सिमरत कौर ने सभी ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस नेत्री सिमरत कौर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। सम्मान समारोह में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार