Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बारिश से बाजार व कालोनियां में पालिका की अनदेखी से भरा पानी  विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बारिश से बाजार व कालोनियां में पालिका की अनदेखी से भरा पानी   विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

किशनगढ़बास। समीपवर्ती कस्बा किशनगढ़ बास में सुबह 4:00 बजे हुई बारिश से मेन बाजार में दुकानों व कालोनियों में पानी भर गया। जिससे व्यापारियों एवं कस्बा वासियों का करोड़ों का नुकसान हो गया। इसको देखने के लिए पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने बाजार का दौरा किया और व्यापारी से बातचीत की दुकानों में भरे पानी से हुए नुकसान को देखा।
इसके बाद पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम ऑफिस पहुंचे और एसडीएम गंगाधर मीणा को ज्ञापन दिया और कहा कि व्यापारियों के नुकसान का आकलन किया जाए और नुकसान की भरा पूर्ति हो। यदि सोमवार तक व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन में बताया कि किशनगढ़ बास में कदीमी स्थित खाई की सफाई के लिए नगर पालिका द्वारा ₹80 लाख का बजट आवंटन किया गया था किंतु नगर पालिका किशनगढ़ बास में ठेकेदार की मिलीभगत के कारण पानी निकासी का रास्ता रोक दिया गया। जिसके कारण आज किशनगढ़ बास में हुई हल्की सी बारिश से ही बाजार में पानी भर गया और व्यापारियों का दुकानों में बहुत नुकसान हुआ। अतः इस नुकसान का आकलन कराया जाकर मुआवजा दिलवाया जाए।
नगर पालिका किशनगढ़ बास द्वारा सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए का बजट बर्बाद करने के बाद भी नालों की सफाई नहीं हुई और गली मोहल्ले घरों में पानी भर गया जिससे भारी आर्थिक हानि हुई है।
नगर पालिका द्वारा जितनी भी सड़क निर्माण कराई गई है उन सभी में भ्रष्टाचार हुआ है और सभी सड़कें बनने के तुरंत बाद उखड़ गई है।
किशनगढ़ बास के व्यापारी एवं लोग आए दिन व्यापार एवं काम के सिलसिले में खैरथल आते जाते रहते हैं जैसे टोल टैक्स कर्मी अभद्रता करते हैं। ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मांगे की गई जिनमें सफाई में हुए घोटाले की जांच कराई जाए व दोषी अधिकारी कर्मचारियों ठेकेदारी खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बरसात के कारण कस्बे के व्यापारियों के हुए आर्थिक नुकसान का आंकड़ा कराया जाकर उचित मुआवजा दिलवाया जाए नगर पालिका द्वारा सड़कों के निर्माण में हुई भ्रष्टाचार की जांच की जाए। किशनगढ़ बास खैरथल के बीच टोल टैक्स हटाया जाए। इन सभी मांगों को लेकर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के साथ मंडल अध्यक्ष उमेश कांत वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष परमानंद लखानी, खुशीराम यादव, रहमत मेवाती, निहाल सिंह, हरगोविंद, विश्वास यादव, भाजयुमो अध्यक्ष एवं पार्षद तेजसिंह सैनी, मंडल महामंत्री मनोज मित्तल, सरपंच जनेश भूटानी, मोहित बसवाल, रिंकेश गुप्ता, पार्षद शिव हरि गुर्जर, हेमेंद्र चौधरी, अनिल शर्मा, मनीष लखानी, सुंदर यादव, जसवंत यादव, रोहित यादव, धर्मवीर, विजय गुर्जर, रतन पहलवान, सुरेंद्र बढ़ाना, दीपू यादव, रामस्वरूप कालू यादव, नरेंद्र अग्रवाल, वेद प्रकाश, धर्मेंद्र हरवानी, दीपक बतरा, नरेंद्र चावंडिया, हरमेश खुराना, प्रभु दयाल चंदनानी, हीरू हरवानी, मदनलाल, विनय गोयल, राजा बलेचा सहित बाजार के व्यापारी गण एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार