Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कमिश्नर ने व्यापारियों को सुनाई खरी-खरी

कमिश्नर ने व्यापारियों को सुनाई खरी-खरी


- नगर परिषद में व्यापारियों के साथ हुई बैठक, दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की दी हिदायत
अलवर। शहर के चूडी मार्केट, होपसर्कस व तिलक मार्केट में गुरुवार रात को बुलडोजर से हटाए गए अतिक्रमण को लेकर रातभर व्यापारियों का विरोध जारी रहा। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर को व्यापारियों ने इस स बंध में मीटिंग की। इसके बाद आयुक्त के पास समाधान निकालने व मीटिंग करने गए। जहां व्यापारियों को उनकी गलतियां बतातेे हुए आयुक्त ने खरी खरी सुनाते हुए उनकी गलती का अहसास कराया। उधर ना तेरा बुरा ना मेरा बुरा वाली कहावत पर सभापति चुप्पी साधे बैठे रहे।
आयुक्त मनीष फौजदार ने व्यापारियों को आइना दिखाते हुए खरी-खरी बात कहते हुए कहा कि अतिक्रमण आप कर रहे हैं। रोड की जगह को किराए पर देकर वसूली करते हैं। इस तरह कमाया पैसा कट-कट कर निकलेगा। कभी आफत आती है तो आप ही नगर परिषद को दोषी बताते हैं। ऐसे में कैसे काम चलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 7 दिन का समय और देते हैं व्यापारी खुद अपना अतिक्रमण हटा लें, वरना इसके बाद अच्छे से कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त फौजदार ने कहा कि रास्ते चौड़े किए जाने में ही सबका भला है। हर दिन सुनाई में आता है जाम लग गया, झगड़ा हो गया। बात फिर आती है कि नगर परिषद अतिक्रमण नहीं हटाती और जब हटाती है तो फिर व्यापारी नाराज हो जाते हैं। ऐसे कैसे काम चलेगा।
आयुक्त ने बताया कि 75 पर्सेंट अतिक्रमण हटा दिया था तो कुछ दुकानदारों का दोबारा अतिक्रमण हटाया गया है। यहां व्यापारियों के दो संगठन हैं। जिन्होंने आकर मुलाकात की है। हम व्यापारी व नागरिकों के साथ हैं। शहर में अतिक्रमण बढऩे से खतरे बढ़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय के भी आदेश हैं। अतिक्रमण हटने से दुकानदारों का ही भला होता है। जब कोई घटना होती है तब प्रशासन को दोषी ठहराया जाता है ओर अब व्यापारी ही अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हैं। लेकिन अब व्यापारियों की मांग को देखते हुए खुद को अतिक्रमण हटाने का समय दे दिया है। उन्होंने कहा कि पहले भी व्यापारियों ने वचन देकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को रुकवाया था ओर अब दोबारा से अतिक्रमण नहीं हटाने को कहा है। इस पर सख्ती की जाएगी। आयुक्त ने व्यापारियों को इतना तक कह दिया कि गरीबों को तख्त देकर किराया वसूलना बहुत गलत है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार