Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यूआईटी द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध कार्रवाई कर कृषि भूमि पर से हटाया अतिक्रमण 

यूआईटी द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध कार्रवाई कर कृषि भूमि पर से हटाया अतिक्रमण 

अलवर। नगर विकास न्यास अलवर द्वारा शहर के आसपास हो रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध कार्रवाई कर सडकों एवं बाउण्ड्री वॉल को धवस्त कर अतिक्रमण / अवैध प्लॉटिंग को हटाया गया।
नगर विकास न्यास के सचिव अशोक कुमार योगी ने बताया कि अतिक्रमण निरोधक टीम द्वारा ग्राम मदनपुरी, भजीट, नगलाचारण में हल्दीना रोड लगभग 52 बीघा कृषि भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग एवं बाउण्ड्री वॉल को धवस्त किया गया। उन्होंने बताया कि अलवर शहर में अवैध प्लॉटिंग एवं अवैध निर्माणों के विरूद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी तथा अवैध निर्माण का हर्जा खर्चा भी अवैध प्लॉटिंग/निर्माण कर्ताओं एवं भूखण्ड क्रेताओं से वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा शहर के आसपास की जा रही प्लॉटिंग एवं अवैध का सर्वे कराकर, अवैध कॉलोनियों की ब्लैक लिस्ट तैयार कर न्यास की वेबसाइट पर भी अपलोड कराया जायेगा ताकि भूखण्ड क्रेताओं को ऐसी अवैध कॉलोनियों की जानकारी हो सके तथा केता ऐसी अवैध कॉलोनियों में भूखण्ड कय नहीं करें ।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि यूआईटी द्वारा विकसित की गई आवासीय योजनाओं तथा न्यास द्वारा स्वीकृत की गई योजनाओं में ही भूखण्ड अथवा मकान खरीदे तथा शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग करें। साथ ही अवैध प्लॉटिंगकर्ताओं द्वारा अनाधिकृत रूप से काटी गई अवैध कॉलोनियों में भूखण्ड अथवा भूमि नहीं खरीदे ।
इस दौरान यूआईटी के उप सचिव योगेश कुमार डागुर, अतिक्रमण निरोधक अधिकारी दिनेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता कुमार संभव अवस्थी, सहायक अभियन्ता चांदनी सिंह, कनिष्ठ अभियन्ता दिलीप मीणा, प्रवीण मीणा, पटवारी जितेन्द्र कुमार सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार