Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कथा से पहले स्वागत द्वारों पर उठे सवाल, आदेश मिलते ही जेसीबी से हटाए द्वार

कथा से पहले स्वागत द्वारों पर उठे सवाल, आदेश मिलते ही जेसीबी से हटाए द्वार


अलवर। शहर के विजय नगर मैदान में 12 जुलाई से होने जा रही शिव महापुराण कथा की श्री संत भारतीय सामाजिक सेवा संस्थान अलवर द्वारा की जा रही तैयारियों में शहर में जगह जगह पर लगाए जा रहे स्वागत द्वार पर अनेक तरहा के सवाल उठ गए।
शहर में अनेक प्रबुध नागरिकों ने प्रशासन पर भी स्वागत द्वार लगाए जाने के विषय पर सवाल खड़े कर दिए। जिसमें बताया गया कि शहर में बनाए जा रहे स्वागत द्वारों के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई। ऐसे में स्वागत द्वार बीच सड़कों पर लगाना गलत है। इस स बंध में जब प्रशासन के पास शहर में दर्जनों स्वागत द्वार लगाए जाने के बारे में पूछा गया तो पता चला कि प्रशासन से तो अनुमति ली ही नहीं गई। इस बात की शिकायत व उनकी फोटो प्रशासन के पास प्रबुध नागरिकोंं ने पहुंचा दी। इस स बंध में एसडीएम सिटी नवीन यादव ने संज्ञान लेते हुए नगर परिषद आयुक्त को लगाए गए स्वागत द्वारा यानि बैरिकेटस हटाने के निर्देश दिए गए। ऐसे मेें शहर के प्रमुख मार्गों पर लगाए गए द्वारों को नगर परिषद कर्मचारियों ने जेसीबी से द्वारों को हटा दिया गया।
ज्ञात रहे शिव महापुराण कथा के बारे में पूर्व में भी संस्थान की ओर से दी गई जानकारी पर भी अनेक सवाल उठे लेकिन उस पर संस्थान की ओर से सफाई दी ओर अपने आप को सही ठहराया लेकिन अब शहर के प्रमुख मार्गों पर दर्जनों स्वागत द्वार के बारे में उठे सवाल में गलती पाई तो प्रशासन ने भी कार्रवाई का सही कदम उठाते हुए होपसर्कस, नंगली सर्किल व कंपनीबाग रोड से अतिक्रमण रूपी ये स्वागत द्वारों को हटा दिया गया।

पं प्रदीप मिश्रा कथा करेंगे 12 जुलाई से
अलवर शहर के विजय नगर के ग्राउंड पर पं प्रदीप मिश्रा 12 से 18 जुलाई तक शिव महापुराण कथा करेंगे। उनकी कथा में हजारों लोगों की भी? आने की संभावना है। इससे पहले की तैयारी जोर शोर से जारी हैं। उसी के तहत अलवर शहर में मुख्य रोड पर कई स्वागत द्वार लग चुके हैं। कई का काम जारी है। इसकी शिकायत नगर परिषद व कलेक्टर तक पहुंची है। उधर, आयोजकों का कहना है कि नगर परिषद को मामले से अवगत कराया जाएगा। यह सर्व समाज का आयोजन है। जिसकी सूचना सार्वजनिक हो चुकी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार