Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Women's Upliftment Initiative

Women's Upliftment Initiative

जिले की स्वावलंबी महिलाएं एक मंच पर होगी
- बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित

-21 और 22 जुलाई को स्वावलंबी महिलाएं लगाएंगी प्रदर्शनी

अलवर। एक प्रयास संस्था की ओर से अलवर जिले की स्वावलंबी महिलाओं को एक मंच पर लाने और उनकी आजीविका के नए साधन विकसित करने के लिए मंगल परिणय में 21 और 22 जुलाई को जिला स्तरीय प्रदर्शनी होगी। इस प्रदर्शनी में जिले के सभी भागों से नवाचार कर स्वावलंबी महिलाएं एक मंच पर होगी।
इसकी तैयारियां को लेकर एक प्रयास संस्था कार्यकारिणी की बैठक इन्द्रलोक कलासिक में हुर्ई। इस बैठक में इसकी तैयारियों के बारे में अध्यक्ष अरुणा देवड़ा ने समीक्षा की। सचिव मनीषा जैन ने बताया कि जिले में स्वावलंबी महिलाएं जिन्होंने कुटीर उद्योग विकसित किया है या किसी भी आर्थिक क्षेत्र में नवाचार किया है। ऐसी महिलाएं निशुल्क स्टॉल लगाएंगी। इस बार ऐसी महिलाओं को सममानित भी किया जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए बहुत सी उपयोगी वार्ताएं होंगी। संस्था अध्यक्ष अरुणा देवड़ा ने समाज की सभी जागरुक महिलाओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री डाटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सविच मनीषा जैन, ज्वाइंट सचिव कृष्णा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पूनम अरोड़ा ने विचार व्यकत किए। इस अवसर पर कुमुद गुप्ता, स्नेहा बंसल, आशा मितल, बबीता मोर्य, दीपाली चौधरी, शोभा अग्रवाल, कुसुम खंडेलवाल, नेहा अग्रवाल, पिंकी गर्ग, रेखा मेठी, रविता रावत, रश्मी मोर्य, सुमन अग्रवाल, सविता अग्रवाल, सुनीता बैंका, सुमन मितल, तनुश्री, वंदना और वीना अरोड़ा उपस्थित थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार